छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश से ओडिशा जा रहा पनीर निकला अमानक

Paneer being transported from Madhya Pradesh to Odisha found to be substandard

रायपुर। मध्यप्रदेश से रायपुर के रास्ते ओडिशा भेजा जा रहा करीब 1600 किलो पनीर लैब जांच में अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 16 नवंबर को धनेली नाका में दो वाहनों से यह खेप पकड़ी थी।

जांच में दोनों ब्रांड के पनीर में मिल्क फैट तय मानक से कम और पानी की मात्रा अधिक मिली है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 32 पेटियों में करीब 1600 किलो पनीर जब्त किया गया था। इसमें ‘मैजिक मलाई फ्रेश पनीर’ की 14 और ‘मिल्की मलाई पनीर’ की 18 पेटियां शामिल थीं।

लैब रिपोर्ट के अनुसार

मैजिक मलाई फ्रेश पनीर: मिल्क फैट 17.55% और पानी 55.9% मिला।

मिल्की मलाई पनीर: मिल्क फैट 27.2% और पानी 51.5% दर्ज किया गया।

दोनों ब्रांड में फैट निर्धारित मानक से कम होने से इन्हें सब-स्टैंडर्ड माना गया है। दूसरे राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों में ऐसी गड़बड़ी मिलने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पहले ट्रेन से पहुंच रही थी खेप, अब वाहनों से ला रहे

राजधानी में अमानक और प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब कारोबारियों ने रास्ता बदल लिया है। पहले दूसरे राज्यों से पनीर की खेप ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचती थी, लेकिन स्टेशन पर जांच बढ़ने के बाद अब वाहनों के जरिए सड़क मार्ग से बड़ी मात्रा में पनीर लाया जा रहा है।

जनवरी से नवंबर के बीच लगातार कार्रवाई के बावजूद सप्लाई पूरी तरह नहीं रुक पाई है, जिसे देखते हुए अब शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद पनीर के उत्पादन और बिक्री में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं हो रहा है। विभाग की टीमें निर्माण इकाइयों, बाजार और परिवहन पर लगातार नजर रख रही हैं। गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। -विनोद कुमार, अभिहित अधिकारी, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button