छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर डिप्टी CM साव का भव्य सम्मान

Grand felicitation for Deputy CM Sao on his birthday

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्मदिवस पर तखतपुर और कोटा नगर पालिका को 6.63 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पालिका कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया।

तखतपुर में आयोजित समारोह में साव ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण तथा तखतपुर-बरेला के मध्य मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर सर्व समाज, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने नागरिक अभिनंदन कर जो स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, वह उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। तखतपुर क्षेत्र और कोटा नगर के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button