छत्तीसगढ़

बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई

Allegations of stone-pelting at Baghel's convoy; Congress seeks action.

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की घटना सामने आई। काफिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता शामिल थे।

बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे काफ़िले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर प्राणघातक हमला किया।

एआईसीसी सचिव भी हुए चोटिल

एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य नेताओं को चोटें आईं हैं। उनके और गौरव के वाहन पर एसिड फेंका गया, लेकिन शीशा बंद होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई।
मोटरसाइकलों से पीछा किया

मोटरसाइकिलों से काफिले का पीछा तक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की गई है।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर मामला बताया है। कांग्रेस ने मांग की है कि पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बघेल के खौफ में असम सरकार

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर बघेल के प्रति खौफ को दिखाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button