छत्तीसगढ़

सदन में सरकार की जीत, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Government wins in the House; no-confidence motion rejected.

रायपुर। विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत हो गया। दोपहर लगभग 12:10 बजे चर्चा के लिए लाए गए इस प्रस्ताव पर सदन में 14 घंटे 26 मिनट तक पक्ष- विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होती रही। हंगामे के कारण एक बार कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। अंतत: रात करीब 2:36 बजे अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

चर्चा में पक्ष- विपक्ष के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button