APL प्लांट में क्रेन हादसा, नुकसान का आकलन शुरू
Crane accident at APL plant; damage assessment begins.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को हादसा हो गया। बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे APL रायपुर के बॉयलर क्षेत्र में हुई। काम के दौरान अचानक क्रेन गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
इलाके को किया गया सील
हादसे के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
क्रेन गिरने से हुए उपकरण और अन्य संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संबंधित विभागों को घटना की सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम नुकसान का निरीक्षण कर रही है।
जांच के बाद सामने आएगी वजह
प्रबंधन ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।



