छत्तीसगढ़

सेल चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (सीटीवाईएम) 2025-26 पर भिलाई इस्पात संयंत्र का कब्जा

Bhilai Steel Plant wins the SAIL Chairman’s Trophy for Young Managers (CTYM) 2025-26

सेल स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (सीटीवाईएम) 2025-26 में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का अंतिम चरण 25 नवंबर 2026 को प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें सेल की विभिन्न इकाइयों एवं एकीकृत इस्पात संयंत्रों की चयनित टीमों ने अपने तकनीकी शोध पत्र प्रस्तुत किए।

भिलाई इस्पात संयंत्र की विजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री अरिंदम कर, वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस-2) श्री अनूप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस-2) श्री के. पवन कुमार शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित चेयरमैन ट्रॉफी जीतकर संयंत्र को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘वर्किंग टुगेदर एज वन सेल : कोलैबोरेट, परफॉर्म एंड एक्सेल’ रखी गई थी। प्रतियोगिता का उद्देश्य अध्ययन एवं प्रबंधन संबंधी अवधारणाओं के माध्यम से युवा प्रबंधकों में आत्मविश्वास, प्रबंधकीय क्षमता एवं सामूहिक कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करना है।

 

सेल में 45 वर्ष तक की आयु के अधिकारी इसमें भाग लेने के पात्र हैं। विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 30,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ विदेशी इस्पात संयंत्र के तीन दिवसीय भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम प्रथम उपविजेता तथा इस्को इस्पात संयंत्र की टीम द्वितीय उपविजेता रही।

 

उल्लेखनीय है कि बीएसपी की टीमें अब तक 10 बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी हैं तथा 7 बार उपविजेता रही हैं। इस प्रकार अब तक आयोजित 22 प्रतियोगिताओं में से 17 बार बीएसपी की टीमों ने शीर्ष दो स्थानों पर अपनी जगह बनाई है। यह निरंतर उपलब्धि अध्ययन एवं सीखने की संस्कृति तथा शीर्ष प्रबंधन के सतत प्रोत्साहन और मानव संसाधन-विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा युवा प्रबंधकों को दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को दर्शाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button