छत्तीसगढ़

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम

Reward of ₹5,000 for Shoaib Dhebar's arrest.

रायपुर । बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लगातार पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलकर फरार है।

पुलिस ने कहा है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। रंगदारी मामले में पुलिस पहले शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जमानत मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली, तभी से शोएब ढेबर फरार है।

बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे थे 25 करोड़

दरअसल, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस केस की जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया।

जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत मिलने पर उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। तब से शोएब फरार चल रहा है।

दो कॉन्स्टेबलों को अफसरों ने किया लाइन अटैच

शोएब ढेबर की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बीते दिनों एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है। इन पुलिसकर्मियों का नाम कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम बताया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों संबंधित केस में विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। हालांकि, कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने इन आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button