जवा के परिहारिनपूर्वा में 24 लाख की लागत से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण, विधायक दिव्यराज सिंह ने किया भूमिपूजन
A pond in Pariharinpurwa, Jawa, will undergo beautification at a cost of ₹24 lakh; MLA Divyaraj Singh performed the groundbreaking ceremony (bhumi pujan).

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत होगा विकास कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रीवा। जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परिहारिनपूर्वा में बुधवार को तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ भूमिपूजन कर विकास कार्य की आधारशिला रखी।

ग्राम पंचायत परिहारिनपूर्वा में प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 24 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना तथा राज्य वित्त के तहत कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जल संरचनाओं का विकास और तालाब का सौंदर्यीकरण करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अतरैला सालिकराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतरैला दुर्गेश मिश्रा ( कंचन ) मौजूद रहे।
इस अवसर पर उप कार्यपालन अधिकारी जनपद जवा सुलाब सिंह परसाम, सहायक यंत्री आशुतोष सिंह गहरवार, ग्राम पंचायत सरपंच मोहितलाल यादव एवं सचिव जनार्दन प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
तालाब का सौंदर्यीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ गांव की जल संरचना को भी नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।



