24 घंटे में चोरी गया पिकअप बरामद, सेमरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Stolen pickup recovered within 24 hours; swift action by Semariya police.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा/सेमरिया। रीवा जिले की सेमरिया थाना पुलिस ने चोरी गए टाटा कंपनी के छोटा हाथी पिकअप वाहन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार फरियादी ने थाना सेमरिया में टाटा कंपनी के छोटा हाथी पिकअप क्रमांक MP19L-1848 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश शुरू की। जांच के दौरान चोरी गया पिकअप ग्राम पुर्वा बसामन मामा के पास से बरामद कर लिया गया।
बरामद वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
इनकी रही प्रमुख भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एसआई ललन सिंह नेताम, एएसआई रामशिरोमणि सिंह बघेल, एएसआई गिरजा प्रसाद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक हफीजुर्रहमान, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी एवं जितेन्द्र बागरी की सराहनीय भूमिका रही।



