छत्तीसगढ़

रायपुर में युवक पर हमला, होटल कारोबारी का बेटा घायल

Youth attacked in Raipur; hotelier's son injured.

रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रैश ड्राइविंग करने पर होटल कारोबारी और शराब घोटाले में आरोपी बने नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक उसे धक्का देकर मारते नजर आ रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आर्यन पुरोहित तेज रफ्तार में थार (CG13 AT 7722) चला रहा था। मोतीबाग के सामने उसने कई बाइक को कट मारे। इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोककर इसका विरोध किया।

बताया जा रहा है कि, लोगों के रोकने पर आर्यन पुरोहित और बाइक सवारों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपनी पहचान और रसूख का हवाला देते हुए लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आर्यन पुरोहित ने खुद को ढेबर परिवार का परिचित बताया और पुलिस बुलाने की धमकी दी। साथ ही गिरिराज होटल के मालिक होने की बात कहते हुए धौंस दिखाने लगा। वहीं, आर्यन ने पिटाई करने वाले युवक पर गाली देने का आरोप लगाया।

घटना के वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और युवक के बीच बहस और झूमाझटकी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। विवाद के दौरान एक राहगीर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, पूरे मामले की अधिकृत जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button