छत्तीसगढ़

कमल राइस मिल पर प्रशासन की कार्रवाई

Administrative action against Kamal Rice Mill

रायपुर । बस्तर जिले के लिए चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। तय समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने पर जिले की 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल की जांच की गई। अनियमितता मिलने और निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने मिल को सील कर दिया।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर जिले की मिलों पर बस्तर के लिए कुल 66,207.19 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। इसमें 11,221.68 क्विंटल स्टेट पूल और 54,985.52 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है।

कमल राइस मिल पर 5,526 क्विंटल चावल बाकी

विभागीय सूची में कमल राइस मिल के नाम पर कुल 5,526.90 क्विंटल चावल जमा करना बाकी दर्ज है। इसमें 4,783.11 क्विंटल स्टेट पूल और 743.79 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल की जांच के बाद उसे सील कर दिया।

इन मिलों पर भी चावल जमा करना बाकी

विभागीय सूची के मुताबिक, कोणार्क इंडस्ट्रीज पर 14,248.52 क्विंटल, जनता एग्रो इंडस्ट्रीज पर 5,483.53 क्विंटल, विद्या श्री राइस मिल पर 2,695.74 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग पर 2,539.98 क्विंटल और स्वास्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज पर 2,508.39 क्विंटल चावल बकाया है।

इसी तरह सतनाम इंडस्ट्रीज पर 2,266.39 क्विंटल, मां मावली राइस इंडस्ट्रीज पर 2,193.56 क्विंटल, चंद्रा राइस मिल पर 2,157.22 क्विंटल, निर्मल ट्रेडर्स पर 2,062.55 क्विंटल और गिंदलानी राइस मिल पर 2,005.81 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है।

66,207 क्विंटल से ज्यादा चावल बकाया

विभागीय सूची में भारती एग्रो टेक, कार्तिक इंडस्ट्रीज, श्री कृष्णा फूड एंड राइस, श्री जगन्नाथ राइस मिल, उमर रवि शर्मा ट्रेडिंग कंपनी, अपना बालाजी, अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी, कृष्णा इंडस्ट्रीज, शैलजा एंटरप्राइजेज, PAAM एंटरप्राइजेज, लाव्या ट्रेडर्स, अग्रवाल फूड्स, मधु पारबॉयल्ड इंडस्ट्रीज, श्री रेणुकदेव एग्रोटेक, सालासर रोड लाइंस, ओम प्रकाश राइस मिल, गोयल एनर्जी, गौरी राइस इंडस्ट्रीज, पीतांबरा फूड्स, राधा किशन एग्रोटेक और श्री श्याम राइस उद्योग समेत कई अन्य मिलों के नाम भी शामिल हैं।

इन सभी मिलों पर कुल 66,207 क्विंटल से ज्यादा चावल बकाया है। प्रशासन कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button