मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

Veteran actor Satish Shah passes away at 74

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक वो किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में वो भर्ती थे। एक्टर का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक महान अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण कुछ घंटे पहले निधन हो गया।’

Related Articles

Back to top button