मनोरंजन

13 साल तक टीवी पर राज करने वाला पॉपुलर क्राइम-इन्वेस्टिगेशन शो ‘CID 2 ’ बंद होने जा रहा है

The popular crime-investigation show 'CID 2', which ruled the TV for 13 years, is going off air.

मुंबई । 13 साल तक टीवी पर राज करने वाला पॉपुलर क्राइम-इन्वेस्टिगेशन शो ‘CID’ जब दिसंबर 2024 में अपने दूसरे सीजन के साथ लौटा, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लेकिन कुछ ही महीनों में अब यह शो बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। आखिर मेकर्स ने इस शो को ऑफएयर करने का फैसला क्यों लिया। आइए जानते हैं इसकी पूरी वजह-

90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक CID हर घर का पसंदीदा शो रहा। ACP प्रद्युमन, दया, अभिजीत और डॉ. सारुके जैसे किरदार आज भी दर्शकों की यादों में बसे हैं। जब शो के वापसी की घोषणा हुई, तो सोशल मीडिया पर CID फैन्स ने जमकर खुशी मनाई।

लेकिन अब यह खुशी जल्दी ही गम में बदलती दिखाई दे रही है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक CID 2 जल्द ही बंद हो सकता है।

इंस्टाग्राम पर ‘Gossip TV’ नाम के एक पेज ने दावा किया है कि CID 2 का फाइनल एपिसोड अगले महीने टेलीकास्ट होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शो की TRP उम्मीद से काफी कम रही, नवंबर में TRP सिर्फ 0.8 तक पहुंची और पॉपुलर फ्रेंचाइज होने के बावजूद शो दर्शकों को बांध नहीं पाया।

Related Articles

Back to top button