छत्तीसगढ़

यूजी-पीजी एग्जाम फॉर्म की डेट बढ़ी

UG/PG exam form deadline extended

रायपुर । रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) ने सत्र 2026-27 की दिसंबर-जनवरी में होने वाली यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है।

अब स्टूडेंट्स 18 नवंबर तक बिना लेट फीस के फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, 19 से 23 नवंबर तक 100 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।

इससे पहले बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 नवंबर और 100 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई थी। यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी कर नई तारीखों की जानकारी दी है।

इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स भर सकेंगे फॉर्म

इसका फायदा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी होम साइंस, बीबीए और बीसीए के फर्स्ट, थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को मिलेगा।

इसके अलावा बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड के स्टूडेंट्स भी फॉर्म भर सकेंगे। पीजी सेमेस्टर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र भी इसके दायरे में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button