मध्यप्रदेश

शिक्षक सम्मान के साथ जिरौहा स्कूल परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Tree plantation held at the Jirauha school premises in honor of teachers; a message of environmental conservation was conveyed.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान; जंगल बचाओ आंदोलन के साथ विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने की पहल

जवा। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को माध्यमिक शाला जिरौहा में शिक्षक सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। कार्यक्रम के समापन पर जंगल बचाओ आंदोलन द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समाजसेवियों, शिक्षकों और ग्रामीणजनों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

 

विद्यालय परिसर में पौधारोपण के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बनाने का संकल्प है। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से निभाने का संदेश दिया गया।

 

इससे पहले शिक्षक दिवस पर विद्यालय में गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी बृजेंद्र पांडे एवं अरुण सिंह (पिंटू) ने पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षकों को अक्षत-टीका लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के बच्चों ने गीतों के माध्यम से शिक्षक दिवस और गुरुजनों के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

 

बृजेंद्र पांडे एवं अरुण सिंह (पिंटू) ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

प्रधानाचार्य विनोद दुबे ने आभार प्रदर्शन किया, जबकि शिक्षक अवधेश प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

कार्यक्रम में शिक्षक रामभजन वर्मा, संतोष कोल, अंकित, रागिनी चौरसिया, धनेंद्र पांडे, सेवानिवृत्त शिक्षक केशव प्रसाद साहू, समाजसेवी रामायण तिवारी, एडवोकेट भगवती प्रसाद तिवारी, सत्यनारायण साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button