मध्यप्रदेश
ईयरफोन में गाना, छात्र से पंखा—रीवा की प्रधानाध्यापिका का वीडियो वायरल
Singing in earphones, asking student for a fan—Rewa headmistress's video goes viral

रीवा (मप्र) | रिपोर्टर – सुभाष मिश्रा

रीवा (मप्र) | रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पनासी में पदस्थ प्रधानाध्यापिका वर्षा माझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका ईयरफोन लगाकर गाना सुनती दिखाई दे रही हैं, वहीं आठवीं कक्षा के एक छात्र से हाथ से पंखा चलवाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में अनुशासन को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही पाया गया तो यह शिक्षक की जिम्मेदारी और छात्र सम्मान के खिलाफ है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रतीभा पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि त्योंथर क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच कराई जाएगी और तथ्य सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



