छत्तीसगढ़

धमकी भरे ऑडियो से मचा हड़कंप

Threatening audio causes a stir

रायपुर। कारोबारी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कारोबारी विजय जेठानी का आरोप है कि 22 नवंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था।

फोन करने वाले ने खुद को उमेश रगड़े बताया और भतीजे गोलू रगड़े व अतुल तलमेल के खिलाफ दर्ज मारपीट की रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

केस वापस लेने का दबाव बनाया

कारोबारी के मुताबिक, उन्होंने 21 नवंबर को गोलू रगड़े उर्फ शंका और अतुल तलमेल के खिलाफ आजाद चौक थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 22 नवंबर को दोपहर 12:56 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

24 नवंबर को दर्ज हुई FIR

कारोबारी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद कारोबारी ने 24 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में फोन करने वाले की पहचान अज्ञात नंबर के धारक के रूप में दर्ज है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने अपना नाम उमेश रगड़े बताया था।

कांग्रेस के एससी-एसटी सेल का नेशनल कोऑर्डिनेटर है उमेश

उमेश रगड़े कांग्रेस के एससी-एसटी सेल का नेशनल कोऑर्डिनेटर और यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। वहीं, मारपीट के मामले में आरोपी अतुल तलमेल जेल में बंद है। गोलू रगड़े और उमेश रगड़े फरार बताए जा रहे हैं।

इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस शिकायत, वायरल ऑडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button