राज्योत्सव प्रदर्शनी में यातायात विभाग को मिल रही अच्छी सराहना, लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी विभागीय प्रदर्शनी
The Transport Department is receiving significant appreciation at the 'Rajyotsav' exhibition, with its display becoming a major attraction for visitors.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसी क्रम में यातायात विभाग की प्रदर्शनी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे लोगों द्वारा यातायात विभाग की इस पहल की अच्छी सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में विभाग द्वारा यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सावधानी बरतने और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

राज्योत्सव में पहुंच रहे नागरिक एवं युवा यातायात विभाग की प्रदर्शनी में रुचि दिखा रहे हैं। विभाग की इस पहल को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्योत्सव के माध्यम से जहां लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी मिल रही है, वहीं यातायात विभाग की प्रदर्शनी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



