भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल ने अक्टूबर 2026 में स्थापित किए तीन नए कीर्तिमान
The Plate Mill of Bhilai Steel Plant set three new records in October 2026.

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल ने अक्टूबर 2026 के दौरान उत्पादन एवं डिस्पैच के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्लेट मिल ने फिनिश्ड प्लेट उत्पादन, कुल डिस्पैच एवं डायरेक्ट डिस्पैच के क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। यह उपलब्धि प्लेट मिल बिरादरी एवं संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों, बेहतर समन्वय तथा कार्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।

प्लेट मिल ने अक्टूबर 2026 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज करते हुए 1,23,106 टन फिनिश्ड प्लेट का उत्पादन किया। इस उपलब्धि के साथ प्लेट मिल ने अक्टूबर 2023 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 1,21,675 टन को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसी क्रम में अक्टूबर 2026 के दौरान कुल डिस्पैच के क्षेत्र में भी प्लेट मिल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 1,19,237 टन डिस्पैच कर, अक्टूबर 2025 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 1,18,502 टन कुल डिस्पैच के रिकॉर्ड पार किया।

इसके साथ ही अक्टूबर माह में सर्वश्रेष्ठ 85,614 टन प्लेट का डायरेक्ट डिस्पैच करते हुए अगस्त 2026 में दर्ज 85,101 टन के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया गया। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर माह में 14,349 टन, रोड डिस्पैच रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया।
प्लेट मिल की ये उपलब्धियां अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों की टीमों के सामूहिक प्रयासों, बेहतर कार्यसमन्वय, कार्यकुशलता एवं समर्पण को दर्शाती हैं। यह प्रदर्शन प्लेट मिल की उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि, परिचालन दक्षता में सुधार तथा ग्राहकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी परिचायक है। प्लेट मिल का यह प्रदर्शन टीम भावना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं परिचालन उत्कृष्टता का उदाहरण है। इन उपलब्धियों से भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं डिस्पैच प्रदर्शन को नई मजबूती मिली है।



