छत्तीसगढ़

500 तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित

The administrative system is affected due to the mass leave of 500 tehsildars.

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर हैं। राजस्व कामकाज बंद कर अधिकारियों ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि MLA ने सरगुजा जिले के नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की थी।

इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज प्रदेशभर के तहसीलदार राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। हड़ताल के कारण राज्य की अधिकांश तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप है। लोग राजस्व कामकाज के लिए भटकते दिखाई दिए।

इस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सवाल उठाते हुए सरकार पर विधायक को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं, वकीलों ने हड़ताल का विरोध किया है, पटवारी संघ ने समर्थन दिया है। बीजेपी ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की बात कही।

बता दें कि इससे पहले 30 मई को कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ ने हड़ताल की थी। तब विधायक ने खुद गिरफ्तारी देने की बात कही थी। हालांकि अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आज फिर प्रदर्शन किया जा रहा है।

विधायक रामकुमार टोप्पो का आरोप है कि, नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनकी चचेरी बहन से अभद्रता की थी। तुषार मानिक का आरोप है कि, बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए विधायक और उनके समर्थकों ने उनकी पिटाई की थी।

बाद में दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर FIR हुई थी। इसी के बाद राज्य के सभी तहसीलदार एकजुट हुए और कामकाज बंद कर विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ विधायक समर्थकों ने भी नायब तहसील को हटाने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button