छत्तीसगढ़
सावन के पहले सोमवार पर राजिम में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा
A magnificent surge of faith swept through Rajim on the first Monday of Sawan.
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। विश्व प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पैरी, सोंढूर और महानदी के पावन त्रिवेणी संगम तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में देशभर से पहुंचे श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। मान्यता है कि वनवास काल के दौरान माता सीता ने अपने हाथों से यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा कुलेश्वरनाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के पहले सोमवार पर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।


