पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, बलरामपुर जिले के 61,425 किसानों के खातों में पहुँचे 12.32 करोड़ रुपये
The 24th installment of the PM Kisan Samman Nidhi has been released; Rs 12.32 crore has reached the accounts of 61,425 farmers in Balrampur district.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर के ऑडिटोरियम में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया।

किस्त जारी होने के साथ ही जिले के 61,425 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 12 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। यह सहायता किसानों को खेती-किसानी और उससे जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में संबल देगी।

केंद्र सरकार की इस किसान हितैषी योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को कृषि कार्यों के लिए नियमित आर्थिक सहायता दी जाती है। उत्सव दिवस में उपस्थित किसानों को योजना के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, बद्री यादव, विजय प्रताप सिंह, अपर्णा दीक्षित, भानु प्रकाश दीक्षित, दीनानाथ यादव, उप संचालक कृषि रामचंद्र भगत, सहायक संचालक परमानंद वर्मा एवं कमलेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



