छत्तीसगढ़

गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर में निजी लैब व क्लीनिक का औचक निरीक्षण, कमियाँ मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

Surprise inspection of private labs and clinics in Ganesh Mod and Radhakrishna Nagar; instructions issued to serve notices if deficiencies are found.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) निजी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता ने बलरामपुर विकासखंड के गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर क्षेत्र में संचालित निजी लैब और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक दस्तावेजों, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और मानकों के पालन की जाँच की। कुछ कमियाँ पाए जाने पर संस्थानों को सुधार के निर्देश दिए गए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने को कहा गया।

सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को नियमों और मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना हर संस्थान की जिम्मेदारी है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जाँच आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button