छत्तीसगढ़

जन्मदिन समारोह में तलवार लेकर पहुंचा समर्थक

Supporter arrives at birthday celebration carrying a sword

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन समारोह में मुंगेली जिले के लोरमी में एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया। केक काटने के दौरान युवक के हाथ में तलवार देखकर अरुण साव ने उसे इशारे से रोकने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लोरमी में अरुण साव के जन्मदिन पर समारोह आयोजित किया गया था। इसमें समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक तलवार लेकर मंच के पास पहुंच गया।

केक काटने के समय युवक के हाथ में तलवार दिखाई दी। इस पर अरुण साव उसे इशारे से मना करते नजर आए। हालांकि, तलवार लेकर पहुंचने वाला युवक कौन था, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने BJP नेताओं की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

घटना को लेकर कांग्रेस ने BJP नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डिप्टी CM के जन्मदिन समारोह में तलवार लेकर पहुंचने की घटना की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही हुई है। वीडियो में उपमुख्यमंत्री तलवार देखकर असहज और घबराए हुए नजर आ रहे हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग उस समय क्या कर रहे थे?

धनंजय सिंह ठाकुर बोले- प्रदेश में अराजकता का माहौल

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। पूरे प्रदेश में यही हाल है। BJP नेता और उनसे जुड़े लोग तलवार, चाकू और बंदूक चला रहे हैं।

पब्लिक और ठेकेदारों से गाली-गलौज कर रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। यह सब कमजोर सरकार और कमजोर गृहमंत्री के कारण हो रहा है।

कांग्रेस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button