छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में सीडीआई-6 हेतु दो गैस एनालाइज़र प्रणालियों का सफल कमीशनिंग

Successful commissioning of two gas analyzer systems for CDI-6 at the Bhilai Steel Plant's blast furnace

भिलाई इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग द्वारा ब्लास्ट फर्नेस के नवनिर्मित एवं उन्नतिकृत सीडीआई-6 (कोल डस्ट इंजेक्शन) सिस्टम में दो अत्याधुनिक गैस एनालाइज़र प्रणालियों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इन प्रणालियों की स्थापना से सीडीआई-6 की प्रक्रिया निगरानी एवं परिचालन सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

आईपीयू योजना के अंतर्गत स्थापित इन गैस एनालाइज़र प्रणालियों के माध्यम से सीडीआई प्रक्रिया में कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) एवं ऑक्सीजन के स्तर का ऑनलाइन मापन एवं निरंतर निगरानी की जा सकेगी। इससे गैसों के महत्वपूर्ण मापदंडों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करने तथा प्रक्रिया के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी।

कोल डस्ट इंजेक्शन प्रक्रिया में ऑक्सीजन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर की सटीक निगरानी महत्वपूर्ण है। नई प्रणालियों से प्राप्त रियल-टाइम डेटा के आधार पर परिचालन संबंधी निर्णय लेने में सुविधा होगी तथा संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

इन गैस एनालाइज़र प्रणालियों का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री विवेक वर्मा एवं मुख्य महाप्रबंधक (ऐंड डी) श्री बी. मधु पिल्लई द्वारा किया गया।

 

इन प्रणालियों की स्थापना एवं कमीशनिंग महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री ए. एम. डैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस कार्य में उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री ए. एस. रेड्डी, उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री ए. आनंद, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग, ब्लास्ट फर्नेस की पूरी टीम तथा उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री पवन वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

इस कार्य के सफल निष्पादन में पीपी एंड ई, एमएम-आईपीएम, सिविल इंजीनियरिंग विभाग तथा ब्लास्ट फर्नेस के विभिन्न अनुभागों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

 

दो गैस एनालाइज़र प्रणालियों का सफल कमीशनिंग भिलाई इस्पात संयंत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण एवं प्रक्रिया नियंत्रण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button