छत्तीसगढ़

उमस के बीच सांपों का आतंक

Snake menace amidst the humidity

कोरबा। जिले में बढ़ती उमस और मौसम में बदलाव के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विषैले एवं विषहीन सर्पों के निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में ग्राम नकटीखार में शुक्रवार देर रात एक घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास नाग बैठा मिला। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही नोवा नेचर के सर्पमित्र जितेंद्र सारथी रात करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ा जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। समय पर उपचार और जागरूकता ही सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Back to top button