छत्तीसगढ़

माना में सड़क हादसा, दो महिलाएं घायल

Road accident in Mana; two women injured.

रायपुर। रायपुर के माना इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे चल रही 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा माना थाना क्षेत्र के टेमरी चौक में सोमवार रात 10.30 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद माना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button