छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध, कैदी फरार

Security breach at central jail; prisoner escapes

रायपुर। रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी 18 साल पहले पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। वह तय तारीख पर वापस जेल नहीं लौटा। अब करीब 18 साल बाद उसके खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान गणेश देवांगन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय जेल रायपुर से मिले पत्र के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, गणेश देवांगन को हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। उसे 3 अगस्त 2008 को दोबारा जेल में दाखिल होने की सूचना देकर 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया था। हालांकि, वह 23 जुलाई को जेल से बाहर आने के बाद निर्धारित तारीख पर वापस नहीं लौटा।

जेल विभाग के पत्र के बाद हुई कार्रवाई

केंद्रीय जेल रायपुर की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में बंदी के पैरोल से फरार होने की जानकारी दी गई थी। इसके साथ संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। इसके आधार पर 23 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2008 से फरार है आरोपी

FIR में दर्ज जानकारी के मुताबिक, गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस तरह पैरोल से फरार होने के करीब 18 साल बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button