छत्तीसगढ़

कार्तिक पूर्णिमा पर जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन

Religious events at Jain temple on Kartik Purnima

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा और जैन चातुर्मास के समापन पर मंगलवार को श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर एवं श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 9.30 बजे से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा शुरू हुई। इसमें जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान शत्रुंजय तीर्थ की भावयात्रा कराई गई। साथ ही श्री सिद्धाचल के पट के समक्ष चैत्यवंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव की आराधना कर धर्म लाभ लिया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित इस पूजा में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

जैन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन चातुर्मास का समापन भी होता है। चातुर्मास के दौरान साधु-साध्वियां एक स्थान पर रहकर धर्म आराधना, प्रवचन और तपस्या करते हैं। इसके समापन पर मंदिरों में विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button