छत्तीसगढ़

रैश ड्राइविंग ने ली बुजुर्ग की जान, हादसे से पहले का VIDEO वायरल

Reckless driving claims elderly man's life; video from before the accident goes viral

रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 60 साल के नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलेनो में सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, हादसे से पहले स्कोडा में सवार युवकों का MG रोड पर सार्वजनिक जगह में शराब पीते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक की है।

शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह भसीन का परिवार नया रायपुर में भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। शुक्रवार की देर रात अग्रसेन धाम चौक के पास स्कोडा कार ने उनकी बलेनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। श्याम नगर निवासी नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला और दोनों बच्चे का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद कार छोड़कर भागे चार युवक

स्कोडा कार में चार युवक सवार थे। टक्कर के बाद वे भी घायल हुए, लेकिन कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर ली है और चारों युवकों की तलाश कर रही है। उनकी अभी पहचान भी नहीं हो पाई है।

हादसे से पहले शराब पीने का वीडियो आया सामने

हादसे से पहले स्कोडा सवार युवकों का MG रोड पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि, युवक हादसे के वक्त नशे में थे या नहीं और दुर्घटना का शराब सेवन से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस बोली- रैश ड्राइविंग का मामला

इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अरुण झा ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला रैश ड्राइविंग का है। दोनों गाड़ी थाने में खड़ी है। शराब पीने का जो वीडियो सामने आया है, उसकी जांच की जा रही है। अभी FIR नहीं हुई है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button