मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की अधूरी शादी की कहानी: 13 साल बड़े एक्टर संग टूटी थी सगाई!

Rashmika Mandanna's incomplete marriage story: Her engagement with an actor 13 years older than her was broken!

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों लंबे इंतजार के बाद फाइनली विजय और रश्मिका ने रविवार को फाइनली अपनी शादी की खबर को ऑफिशियल अनाउंस कर दिया है। शादी की खबर की खबरों की पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने देवरकोंडा के साथ शादी को ‘विरोश’ (VIROSH) नाम दिया है। कपल 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में दोनों एक-दूसरे के होंगे। ये शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। एक छोटी सी सेरेमनी के बाद, कपल मार्च में हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहा है। रश्मिका की शादी की खबरों के बीच रश्मिका के एक्स मंगेतर नाम फिर से चर्चा में आ गया है। क्या आप जानते हैं विजय से पहले एक्ट्रेस ने किससे सगाई की थी और क्यों टूटी? तो चलिए जानते हैं उनके बारे में….

‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने किसी और से नहीं बल्कि कन्नड़ सिनेमा के जाने माने एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। रश्मिका ने खुद से 13 साल बड़े रक्षति से साल 2017 में सगाई की। उस वक्त रश्मिका महज 21 साल की थीं। रश्मिका ने रक्षित संग अपनी पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में काम किया था। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

बता दें कि रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी दोनों 8 साल पहले अलग हुए थे। दोनों ने साल 2018 में अपना रिश्ता कर दिया था। उस वक्त कपल ने अपने रिश्ते के टूटने की असली वजह का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, कहा जाता है कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज की वजह से दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए। दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को अपने फैंस को डेडिकेट करते हुए, एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट को कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। होने वाले कपल ने अनाउंस किया है कि इस सेरेमनी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ कहा जाएगा। रश्मिका और विजय का नोट उनके ‘सबसे प्यारे प्यार’ के लिए लिखा गया। उन्होंने अपने फैंस को बिना किसी शर्त के प्यार करने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर्स, जिन्हें आमतौर पर ‘विरोश’ के नाम से जाना जाता है। रश्मिका और विजय ने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान उन्हें अपने दिल के करीब रखा।

Related Articles

Back to top button