छत्तीसगढ़

गरियाबंद में मिली चीन में दर्ज दुर्लभ मकड़ी, भारत में पहली बार हुई ‘मांगोरा बाई’ की पहचान

Rare spider species, previously recorded in China, discovered in Gariaband; ‘Mangora bai’ identified in India for the first time.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद वन परिक्षेत्र में मकड़ियों की जैव-विविधता पर किए जा रहे अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शोधकर्ताओं की टीम ने “मांगोरा बाई ‘Mangora baii Mi & Li, 2021 नामक ऑर्ब-वीवर मकड़ी को भारत में पहली बार दर्ज किया है। यह प्रजाति इससे पहले चीन में 2021 दर्ज की गई थी।

24 अक्तूबर को इस खोज की पुष्टि इंडियन जनरल ऑफ नेचरल साइंस ने भी अपनी वेबसाइड में इसकी पुष्टि किया है। शोध करता दल में शामिल डॉक्टर अविनाश आर, डाक्टर के के हैरिस, प्रोफेसर

जशवंत नायक, प्रोफेसर हितेश कुमार वारते ने इसे गौरवशाली पल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button