मनोरंजन
राजपाल यादव मुबंई में मीडिया और पैप्स के सामने आए
Rajpal Yadav appeared before the media and paps in Mumbai.

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और कलाकार राजपाल यादव पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। 9 करोड़ के कर्ज के मामले में जेल जाने को लेकर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। जेल से बाहर आने के बाद वे पहली बार पब्लिक में सामने आए हैं।
बता दें कि तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान चेक हाउंस केस और सेलेब्रिटिस से उन्हें मिली मदद को लेकर कई इंटरव्यू दिए हैं।
राजपाल यादव शुक्रवार को मुबंई में मीडिया और पैप्स के सामने आए। इस दौरान राजपाल यादव पैप्स के सामने मस्ती करते नजर आए। वे मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने भूल-भुलैया फिल्म के अपने आइकॉनिक सीन को भी रीक्रिएट किया।



