मनोरंजन
प्रभास की ये फिल्म रिलीज से पहले आधा बजट निकाल चुकी
This Prabhas film has recovered half its budget before its release.

मुंबई । इन दिनों ओटीटी पर लगातार नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन चर्चा जिस फिल्म की हो रही है, वह अभी सिनेमाघरों तक पहुंची भी नहीं है। खास बात यह है कि जिस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण के होने की चर्चा थी, उसके डिजिटल राइट्स रिलीज से पहले ही 160 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनकी अगली बिग बजट फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) (Latest OTT Release) को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। ‘एनिमल’ के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को बड़े स्तर पर बना रहे हैं, और अब फिल्म की ओटीटी डील ने भी सबका ध्यान खींच लिया है।



