छत्तीसगढ़
पूरे देश भर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से

न्यूज़ डेस्क। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश भर में जोर शोर से की जा रही हैं। वही जिले के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह देखा गया और गांवो में रामायण, पंडवानी का कार्यक्रम किया जा रहा है।

वही जिला मुख्यालय के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम दर्रीपारा में पिछले दो दिन से रामायण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गांव व आस पास के गांवों के ग्रामीण इस रामायण कथा सुनने भारी सख्या में पहुंचे है और पूरा गांव राम जी प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार करते राम जी भक्ति राममय हो गए है।



