छत्तीसगढ़

बालोद में कथित भू-माफिया के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, डौंडीलोहारा SDM कार्यालय घेरकर उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

People in Balod took to the streets against the alleged land mafia, surrounding the Daundilohara SDM office to demand strict action.

लोकेशन:- बालोद 

रिपोर्टर: मीनू साहू 

बालोद :- बालोद जिले के डौंडीलोहारा में कथित अवैध प्लॉटिंग के आरोपों को लेकर फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी (FDLP) एवं भारतीय किसान मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने SDM कार्यालय का घेराव कर आरोप लगाया कि कमलेश जैन (पिता: फूलचंद जैन) के खिलाफ कथित भू-माफिया और कथित अवैध प्लॉटिंग की कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

आंदोलन का नेतृत्व शिवशंकर सिंह ने करते हुए कहा कि इस मामले में बालोद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) तथा SDM डौंडीलोहारा को पहले भी शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई में देरी होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कथित भू-माफिया और कथित अवैध प्लॉटिंग के आरोपों की जांच में लापरवाही बरती गई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अब पूरे बालोद जिले की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button