छत्तीसगढ़

सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक ID, यूपी के 2 आरोपी पकड़े गए

Fake Facebook ID created in Subodh Singh's name; 2 accused from UP arrested

रायपुर। साइबर सेल ने यूपी के 2 ठग को गिरफ्तार किया जिनमें से एक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने एवं दूसरे ने शेयर ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत पनका द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फर्जी आई डी बनाए जाने की सूचना दी थी। राखी पुलिस ने धारा 319 (2), 336 (3) बीएनएस, 66 (सी) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर द्वारा किया जा रहा है। विवेचना क्रम में फेसबुक, गूगल एवं मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी अर्जुन कुमार जाटव निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से और भी स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के फर्जी फेसबुक आईडी के साक्ष्य मिले हैं। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं प्रार्थी रश्मि शर्मा ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 88 लाख की धोखाधड़ी होने पर रेंज साइबर थाना रायपुर में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 बी एन एस, 66 (ष्ठ) आई टी एक्ट, पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं वॉट्सएप से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी प्रवीण कुमार दीक्षित निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दीक्षित एजेंसी नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button