VIRAL NEWS

कलम की मौतें नहीं हुआ करती


कलम की मौतें नहीं हुआ करती वह टूटती है, बिखरती है, सूखती है या हाथों को बदलती है परंतु कलमों की मौतें नहीं हुआ करती। उसी तरह पत्रकार की मौत नहीं हुआ करती वो टूटता है,बिखरता है, संभालता है या बदलता है। बदलता है वो हालतों को , उठाता है वो जनसरोकार के मुद्दों को, वो कोशिश करता है,वो लड़ता है अपने पूरे मद्दे से। दिल, दिमाग,शरीर ,पूरे परिवार और अपने साथियों को समाज की भट्टी में झोंक कर। वो चाहता है कुछ तो बदले, कुछ तो सुधरें। वो कहता है ” कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होते,एक पत्थर तो उछालो तबीयत से यारो।”
जो समाज के लिए , व्यवस्था के लिए हुक्मरानों के जूतों से एक आम से आदमी को बचाने के लिए लगातार लड़ता है और हार नहीं मानता। पर वो अपने साथियों के चंद सिक्कों के लिए नहीं लड़ सकता, जो दूसरों के हकों के लिए जमीन आसमान एक कर दे वो खुद के हक़ के लिए कभी-कभी आवाज भी बुलंद नहीं कर पाता। इसके बाद थक कर रुकता है, सोचता है, फिर अपने को समेटकर निकल जाता है एक नये रास्ते पर और अपने आप से कहता है “कलमों की मौतें नहीं हुआ करती।”

तहलका के साथ इस पारी को यही विराम देते हुए एक आखरी खोजीं पत्रकारिता के साथ सभी पाठकों को जगाने और और अपने अधिकार के लिए लड़ने का प्रण देते हुए।

आखरी सलाम – पंकज विश्वकर्मा

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button