छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल को पंचायत सचिवों और सरपंच संघ का समर्थन, प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें

Patwaris' strike receives support from Panchayat Secretaries and the Sarpanch Association; administrative challenges mount.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद.. गरियाबंद में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब पंचायत सचिव और सरपंच संघ का भी समर्थन मिल गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण (DCS) के तहत किए गए फसल सर्वेक्षण से जुड़ी दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए विशेष ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, कार्यालय आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ की ओर से कथित तौर पर कलेक्टरों को जारी पत्र में 10 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ग्रामसभा आयोजित कर फसल सर्वेक्षण से संबंधित दावा-आपत्तियां लेने के निर्देश दिए गए हैं। इन आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार द्वारा किया जाना है। लेकिन पंचायत सचिवों और सरपंचों का कहना है कि पंचायतों को सौंपे गए फसल सर्वेक्षण के दस्तावेजों में त्रुटियां हैं। ऐसे में जब तक हल्का पटवारियों द्वारा इन दस्तावेजों में सुधार कर दोबारा उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका प्रकाशन नहीं किया जाएगा। वहीं, सचिव संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने इस पूरी प्रक्रिया को पटवारियों के खिलाफ साजिश बताते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया है। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल को पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों का साथ मिलने से प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button