छत्तीसगढ़

बलरामपुर में पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Patwari Association's indefinite strike continues in Balrampur

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिले में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। पटवारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में पीवी ऐप की व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण, वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति की मांग और आंदोलन के दौरान निलंबित किए गए पटवारियों का निलंबन शून्य कर उन्हें बहाल करना शामिल है। संघ का कहना है कि पटवारियों से लगातार विभिन्न विभागीय कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनकी व्यावहारिक समस्याओं और लंबित मांगों पर अपेक्षित निराकरण नहीं हो रहा है।

संघ ने पूर्व में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने पर पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी है। इस दौरान आंदोलन कर रहे कई पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। इससे पटवारी संघ में नाराजगी और बढ़ गई है।

 

पटवारी संघ की मांग है कि आंदोलन के दौरान निलंबित किए गए पटवारियों का निलंबन तत्काल शून्य किया जाए और उनकी सभी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। संघ का कहना है कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं होता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

 

वहीं, पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े कार्यों पर असर पड़ रहा है। ऐसे में आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शासन के स्तर पर इस मामले में कब तक पहल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button