मध्यप्रदेश

पटवारी पर रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, पिता-पुत्री छठे दिन भी अनशन पर

Patwari accused of tampering with records, father and daughter on hunger strike for sixth day

रीवा मप्र| रिपोर्टर सुभाष मिश्रा

जवा तहसील के बाहर धरना जारी; पीड़ित बोले- जमीन हमारे नाम थी, रिकॉर्ड बदलकर दूसरे लोगों को बना दिया मालिक

भूमि रिकॉर्ड में कथित हेरफेर के विरोध में जवा तहसील के बाहर पिता-पुत्री का अनशन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। भनीगवां गांव निवासी भरतलाल चर्मकार और उनकी पुत्री रूपा का आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि के खसरे में बदलाव कर दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। कई बार शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्ष 2007 तक भूमि का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके परिवार के नाम दर्ज था। बाद में कथित रूप से रिकॉर्ड में बदलाव कर अन्य लोगों के नाम चढ़ा दिए गए। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तहसील कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए, जिसमें कथित गड़बड़ी सामने आई।

 

परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो दोषियों पर कार्रवाई हुई और न ही रिकॉर्ड में सुधार किया गया। इसी के विरोध में वे 8 जुलाई से तहसील कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

 

अनशनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच कर उनकी जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया जाता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button