मध्यप्रदेश

छात्राओं को अतरैला पुलिस ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

Atraila police administered a pledge against drug abuse to female students.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा और संस्कार अपनाने का दिया संदेश

रीवा | मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शनिवार को थाना अतरैला पुलिस ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटेहरा में छात्राओं के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

 

कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार एवं पटेहरा चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बागरी , विनोद चतुर्वेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा, खेल, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की अपील की।

 

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का सेवन करता है या अवैध कारोबार में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस का यह अभियान केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक कर नशामुक्त प्रदेश बनाने का प्रयास भी है। इस दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर माध्यमों से फैल रही गलत प्रवृत्तियों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में छात्राओं को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button