मनोरंजन

बिजली के झटके जैसा दर्द, जानिए Trigeminal Neuralgia

Pain like an electric shock: Learn about Trigeminal Neuralgia.

नई दिल्ली। सलमान खान को एक ऐसी बीमारी है, जिसमें चेहरे पर अचानक ऐसा तेज दर्द उठता है, जैसे बिजली का झटका लगा हो। इस बीमारी का नाम है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया। इसमें चेहरे की नस प्रभावित होती है और कई बार हल्का सा छूना, खाना, बोलना या यहां तक कि चेहरे पर हवा लगना भी तेज दर्द की वजह बन सकता है।

सलमान खान लंबे समय से इस बीमारी के साथ काम करने की बात कर चुके हैं। सितंबर 2025 में ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के पहले एपिसोड में उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार यह दर्द 2007 में फिल्म पार्टनर की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। उस वक्त उनके साथ लारा दत्ता भी थीं। सलमान ने बताया कि लारा ने उनके चेहरे से बालों की एक लट हटाई और उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ। मजाक में उन्होंने लारा से कहा कि तुमने तो करंट लगा दिया। बाद में उन्हें पता चला कि यह किसी आम दर्द की बात नहीं थी।

सलमान ने यह भी बताया कि करीब साढ़े सात साल तक उन्हें इस दर्द से जूझना पड़ा। दर्द हर चार-पांच मिनट में अचानक उठ जाता था। इसका असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ा। खाना तक खाना मुश्किल हो गया था। एक आम ऑमलेट खाने में भी उन्हें काफी दर्द सहना पड़ता था।

आइए जानते हैं आखिर ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी क्या है…

क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया?

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की एक नस से जुड़ी रेयर बीमारी है। हमारे चेहरे से दिमाग तक मेसेजेस पहुंचाने वाली एक प्रमुख नस को ट्राइजेमिनल नर्व कहा जाता है। जब इस नस के काम करने में गड़बड़ी होती है, तो चेहरे में अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है।

इस दर्द को अक्सर लोग बिजली के झटके, चुभने या गोली लगने जैसे तेज दर्द के तौर पर महसूस करते हैं। आमतौर पर दर्द चेहरे के एक तरफ होता है और कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है।
किन कामों से शुरू हो सकता है दर्द?

इस बीमारी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दर्द कई बार बहुत छोटी-सी चीज से भी शुरू हो सकता है। जैसे-

चेहरे को हल्का सा छूना
खाना या चबाना
बोलना
दांत साफ करना
शेविंग करना
चेहरे पर मेकअप लगाना
चेहरा धोना
मुस्कुराना
यहां तक कि चेहरे पर हल्की हवा लगना भी

इनमें से कोई भी चीज कुछ लोगों में अचानक तेज दर्द का दौरा शुरू कर सकती है।

दर्द कैसा महसूस होता है?

इस बीमारी में दर्द अचानक आता है और काफी तेज हो सकता है। किसी को ऐसा लग सकता है जैसे चेहरे पर बिजली का झटका लगा हो, तो किसी को तेज चुभन या झटके जैसा दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द गाल, जबड़े, दांत, मसूड़ों और होंठों के आसपास हो सकता है। कुछ मामलों में आंखों या माथे तक भी दर्द पहुंच सकता है।

शुरुआत में दर्द के दौरे छोटे और कम हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ कुछ लोगों में ये ज्यादा बार और ज्यादा तेज होने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों में ऐसे समय भी आते हैं जब बिल्कुल दर्द नहीं होता।

आखिर यह बीमारी होती क्यों है?

इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारणों में से एक है दिमाग के आधार के पास मौजूद किसी ब्लड वेसल का ट्राइजेमिनल नर्व पर दबाव डालना। इसके अलावा कुछ दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं, नस को नुकसान, चेहरे पर चोट या कुछ मामलों में ट्यूमर जैसी स्थितियां भी इसके पीछे हो सकती हैं। कई लोगों में इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button