नवरात्रि में गरबे के लिए ये हैं 10 बॉलीवुड सॉन्ग
10 Bollywood songs for Garba during Navratri

मुंबई : नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और उल्लास का प्रतीक है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में गरबा और डांडिया का आयोजन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक मनाई जाएगी। देशभर में लोग इस त्योहार को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाते हैं। गरबा पारंपरिक गुजराती लोक नृत्य है। पारंपरिक गरबा गीतों के साथ-साथ अब बॉलीवुड के कई गाने (Navratri Special Top 10 Songs) भी गरबा नाइट्स की शान बन गए हैं। ये गाने न केवल युवाओं को आकर्षित करते हैं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोग इन पर गरबा करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के इन गानों ने गरबा के पारंपरिक रूप को एक नया आयाम दिया है। इनमें लोक संगीत और आधुनिक पॉप बीट्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। गरबा नाइट्स की प्लेलिस्ट में इन गानों के बिना अधूरापन सा लगता है।



