छत्तीसगढ़

15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी

Paddy procurement will begin on November 15.

रायपुर। रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। इस बार किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जिले में 21 नए धान खरीदी केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इन केंद्रों में जरूरी सुविधाएं जुटाने का काम अंतिम चरण में है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं रहें, ताकि उन्हें धान बेचने में परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी कहा है कि खरीदी का फायदा वास्तविक किसानों को ही मिले। इसके लिए कोचियों और बिचौलियों पर नजर रखी जाएगी।

21 नए केंद्रों में कहां कितनी तैयारी हुई

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेश चन्द्रवंशी के मुताबिक, जिले में 21 नए खरीदी केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें से 17 केंद्रों के लिए जगह तय कर ली गई है। बाकी तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं।

17 केंद्रों के लिए जगह का चयन पूरा।

16 केंद्रों में कंप्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर की व्यवस्था।

8 केंद्रों में जनरेटर लगाए गए हैं।

18 केंद्रों में ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है।

सभी 21 केंद्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

बाकी केंद्रों में कंप्यूटर, जनरेटर और ऑपरेटर जैसी जरूरी सुविधाएं जुटाने का काम जारी है।

किसानों को मिलेगा 3100 रुपए प्रति क्विंटल

राज्य शासन के निर्देश के मुताबिक, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सीमा तय की गई है।

धान खरीदी से मिलने वाली राशि से किसानों को अगली फसल की तैयारी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा। केंद्रों में बिजली, कंप्यूटर, जनरेटर और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि 15 नवंबर से खरीदी का काम बिना रुकावट शुरू हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button