छत्तीसगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, संघर्ष और योगदान को किया याद

On the birth anniversary of Shaheed Nandkumar Patel, Congress members paid tribute and recalled his struggles and contributions.

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, जनप्रिय नेता स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद नंदकुमार पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नंदकुमार पटेल ने अपना पूरा जीवन जनहित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव कांग्रेसजनों को जनसेवा एवं जनहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), महामंत्री विश्वजीत सिंह देव, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजा चौब, अरुण दाश, सरपंच संस्कृति रक्सेल, सरपंच सोन साय, विनोद मेहता, कीर्तन सिंह, मुमताज खान, वाशिम खान, राहुल विश्वास, बबलू कश्यप, वाशिम विश्वास, प्रीतम बैग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button