छत्तीसगढ़

कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों की नई पोस्टिंग

New postings for 4 station house officers (SHOs) in the commissionerate

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें तेलीबांधा, आमानाका और उरला थाने के प्रभारी बदले गए हैं। वहीं, टिकरापारा थाना प्रभारी को रिजर्व सेंटर भेजा गया है। 13 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को तेलीबांधा से आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आमानाका में पदस्थ सुधांशु बघेल को उरला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उरला थाना प्रभारी रोहित मालाकार अब तेलीबांधा थाने का प्रभार संभालेंगे। इसके अलावा टिकरापारा थाना प्रभारी बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button