मध्यप्रदेश

रिश्तों का कत्ल: नशे में नाती ने बाबा पर बरसाईं लाठियां, इलाज के दौरान मौत

Murder of a Relationship: Intoxicated Grandson Raines Blows on Grandfather with a Stick; Victim Dies During Treatment

रीवा मप्र- रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

दादी से गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला; इलाज के दौरान मौत, पनवार पुलिस ने महज 12 घंटे में आरोपी नाती को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

रीवा/पनवार। पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर (शुक्लान टोला) में शराब के नशे में एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दादी से गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अपने बाबा पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी नाती को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की शाम आरोपी शिवम उर्फ शिवा कोल शराब के नशे में घर पहुंचा और दादी चंद्रकली देवी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने दादी के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नंदलाल कोल पर भी आरोपी ने लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए।

 

सूचना मिलने पर पनवार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा ले गई, जहां से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। इलाज के दौरान नंदलाल कोल ने दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद थाना पनवार में अपराध क्रमांक 146/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुम्हरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक शोभा सिंह, प्रधान आरक्षक रामभान पटेल, प्रधान आरक्षक तनय तिवारी, आरक्षक के.के. शर्मा, आरक्षक शंभू बिंद एवं आरक्षक राकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button