मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

Home Ministry increases security of Shivraj Singh Chouhan

भोपाल/नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिली ताजा खुफिया जानकारी के बाद उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) और कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व शिवराज सिंह चौहान के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह से ही भोपाल स्थित उनके निजी आवास (बी-8, 74 बंगले) और दिल्ली स्थित सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button