छत्तीसगढ़

दीपावली पर मातम: नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Mourning on Diwali: Car falls into river; 4 members of the same family die

गरियाबंद : गरियाबंद में दीपावली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है हादसा राजिम क्षेत्र के टीला एनीकट में हुआ है देर रात रायपुर से परिवार दीपावली मनाने पसौद आ रहे थे तभी उनकी अनियंत्रित कार एनीकट के नीचे नदी में गिर गया और पानी मे डूब गया हादसे में पसौद के रहने वाले शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती, 19 साल का बेटा विकास, 21 साल की बेटी पुरवा की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया की शीतल पत्रकार था रायपुर से निकलने के बाद देर रात तक घर नही पहुचने पर खोजबीन किए तो एनीकट में कार मिला। बता दे कि एनीकट में कई हादसे और मौत हो चुकी है यहां न कोई सांकेतिक बोर्ड लगा है न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम है न लाइट लगा है जिससे लगातार लोग हादसे के शिकार हो रहे है। नयापारा चंपारण पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button